बग पैदा होते ही पकड़, पल भर में फ़िक्स।

क्षणFiX आपके अपने सर्वर पर, बिना इंटरनेट के चलता है। जो बग सुरक्षित रूप से ठीक हो सकता है उसे तुरंत ठीक करता है, और बाक़ी के बारे में साफ़ बताता है कि ज़िम्मेदारी किसकी है। आपका डेटा कभी आपके सर्वर से बाहर नहीं जाता।

~2 msबदली या मिटाई गई ज़रूरी फ़ाइल वापस (मापा गया median)
0 बाइटग्राहक का डेटा हमारे सर्वर पर नहीं जाता
हर फ़िक्ससे पहले backup, बाद में जाँच, और कभी भी undo

कैसे काम करता है

एक फ़र्स्ट-एड किट की तरह: सिस्टम को चलाए रखना पहला काम है।

  1. पहचान: install होते ही इंजन आपका सिस्टम पढ़ता है और लिखकर बताता है कि यहाँ क्या-क्या सँभाल सकता है।
  2. पहरा 24/7: services, containers, ज़रूरी config files, disk और logs पर हर पल नज़र रहती है।
  3. सिर्फ़ ख़राब हिस्सा: पूरा सर्वर नहीं, सिर्फ़ वही service या फ़ाइल ठीक होती है। बाक़ी सब चलता रहता है।
  4. आपकी शर्तों पर: क्या अपने आप ठीक हो और क्या आपकी एक-टैप मंज़ूरी से, यह आपकी signed policy तय करती है।
  5. पूरा हिसाब: हर बग का रिकॉर्ड, रिपोर्ट, और जो हमारे दायरे से बाहर है उसके लिए आपके developer के लिए तैयार रिपोर्ट।

ईमानदार दायरा

हम पहले ही साफ़ बताते हैं कि हम क्या करते हैं और क्या नहीं।

हम सँभालते हैं

अपने आप ठीक

service या container का गिरना या अटकना, बिगड़ी config, भरी disk, गलत release से crash।

मदद की श्रेणी

फ़र्स्ट-एड

ऐप के अपने code से आए बग पर restart या पुराने अच्छे version से काम चलता रखना, alert और डेवलपर रिपोर्ट।

दायरे से बाहर

सही ज़िम्मेदार तक

ऐप का code, डेटाबेस का डेटा, hardware, बाहरी सेवाएँ और सुरक्षा घटनाएँ। इनके लिए उनके ज़िम्मेदार से संपर्क करें।

माप (frozen holdout test): जहाँ server की तरफ़ से fix संभव है, वहाँ compatibility बग में से 95% क्षणFiX ने ठीक किए, और एक भी गलत fix नहीं हुआ। जो बग सिर्फ़ vendor या ऐप का developer ठीक कर सकता है, उन पर हम alert और रिपोर्ट देते हैं।

पूरा दायरा, platform सूची और शर्तें देखें →

सुरक्षा पहले

पूरी तरह ऑफ़लाइन

मुख्य इंजन कोई नेटवर्क कनेक्शन नहीं खोलता। हमारे सर्वर से कोई code डाउनलोड या चलाया नहीं जाता।

Signed policy और मंज़ूरी

इंजन उतना ही कर सकता है जितना आपकी signed policy अनुमति दे। ज़रूरी फ़िक्स पर दो लोगों की मंज़ूरी भी रख सकते हैं।

छेड़छाड़-रोधी रिकॉर्ड

हर कदम hash-chain वाले audit log में दर्ज होता है, जिसे चुपचाप बदला नहीं जा सकता।

Payment पर ताला

Payment से जुड़े फ़िक्स डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहते हैं, और सिर्फ़ लिखित अनुमति से ही खुलते हैं।

कीमत

प्रति सर्वर, प्रति माह। भुगतान की अवधि ख़त्म होने पर भी alerts और रिपोर्ट चलते रहते हैं, सिर्फ़ फ़िक्स रुकते हैं।

Pro

₹1,499

auto-fix, instant guard, रिपोर्ट और admin app।

Premium

₹3,999

Pro के साथ बड़े बगों के लिए remote सहायता (जल्द आ रहा है)।

शुरुआत Linux, Docker, Nginx और PostgreSQL से। Windows और macOS योजना में हैं। कीमतों में GST अलग से।

संपर्क

डेमो, pilot या सवालों के लिए हमें लिखें: info@kshanfix.com